जमशेदपुर : जमशेदपुर की दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत की यशोदानगर बस्ती में दुर्गा पथ की आंशिक मरम्मत का काम शनिवार को आरंभ हुआ. जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू ने इस मरम्मत कार्य का शिलान्यास कर कार्य शुरू कराया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि यशोदानगर बस्ती में दुर्गा पथ के अंश भाग की जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू के फंड से मरम्मत की मंजूरी मिली है, जिसके निर्माण कार्य की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई. जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू ने शनिवार को इस परियोजना का शिलान्यास करने के पश्चात कहा कि दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत की हर सड़क की मरम्मत की जायेगी. मुखिया व पंचायत समिति के साथ प्लानिंग करके प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत कराई जायेगी. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने बस्ती वासियों से कहा कि यशोदानगर के कोने कोने में विकास होगा एवं आने वाले 5 सालों में यशोदा नगर एक आदर्श कॉलोनी के रूप में जानी जायेगी. भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने कहा कि यशोदानगर के पीछे बहनेवाले नाले का सीमेंट प्लांट और पावर प्लांट से बात करके पक्कीकरण कराया जाएगा, जिससे कि बरसात के दौरान बस्ती में पानी न घुसे. बताते चलें किनाले के किनारे ही एक बजरंगबली मंदिर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा उस जगह के सर्वे के बाद वहां एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार एवं सुजीत महतो, मुखिया आलोक सांडी पंचायत समिति संगीता देवी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, अनमोल वर्मा, गोविंदपुर ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, शंकर दास, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय रजक, रिंटू चौधरी एवं स्थानीय यशोदानगर निवासी महेंद्र शाह, मनोज कुमार, ओंकारनाथ ओझा आदि अनेक लोग उपस्थित थे.













