जमशेदपुर : बड़ाबंकी में नया प्रखंड बनाने के मांग को लेकर सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शून्यकाल में विधानसभा में सवाल उठाया एवं युवा सम्राट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भी दिया. इस खुशी में आठ पंचायत के कार्यकर्ता ने विधायक को एनएच-33 चांदनी चौक में फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया. उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए देवघर, पलाशबोनी, बड़ाबंकी, बेलाजुड़ी, दलदली, बेको, हुरलुंग, लुआबासा, उत्तरी घोड़ाबांधा, पूर्वी घोडाबांधा, पश्चिमी घोडाबांधा शामिल करने को कहा था. मौके पर झामुमो युवा नेता रूस धीवर, राजाराम मुर्मू, छोटू सोरेन, चिका सिंह, मलिन चंद्र मुर्मू, ईसान चंद्र महतो, गणेश हासदा, सुंदर सोरेन, हेमंत सिंह, रामगोपाल महतो, वीरेन सिंह, फकीर बिरहोर, प्रभाकर मुर्मू, दीपक प्रमाणिक समेत काफी लोग उपस्थित हुए.











