जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास टाटा 407 बस स्टैंड के पास ड्राइवरों में आपसी रंजिश के चलते रविवार को मारपीट हुई है। पांच चालकों ने मिलकर टुइलाडुंगरी के रहने वाले राज सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। राज सिंह का सर फट गया है। गंभीर स्थिति में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा साकची के मछली मार्केट का रहने वाला सूरज सिंह भी घायल हुआ है। सूरज सिंह बीच-बचाव कर रहा था। तब उसको चोट आई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




