रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 सब जूनियर बालक रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम उपविजेती घोषित हुई है. अहमदाबाद से वापस लौटने पर पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ एवं पश्चिम सिंहभूम रग्बी एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत किया गया. इस टीम में पश्चिम सिंहभूम के तीन खिलाड़ी, सुजीत मुंडुइया, घनश्याम बुड़िउली एवं हिमांशु बिरुवा शामिल हैं. नहीं अंडर 14 सब जूनियर बालिका वर्ग में झारखंड की टीम पांचवें स्थान पर रही. इस टीम में पश्चिम सिंहभूम जिले की खुशबू जामुदा, शांति देवगम, दीया रानी देवगम शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय कुमार नायक, पश्चिम सिंहभूम जिला रग्बी एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा, पश्चिम सिंहभूम खोखो एसोसिएशन के कोच जगदीश सिंकू, रग्बी कोच सतीश महाराणा, नंदिनी बिरुवा, रग्बी खिलाड़ी अमन विरुवा, किरण,मथुरा, जॉन्सन आशा, सुमन आदि मौजूद रहे.



