जमशेदपुर : एक तो संडे और उस पर जैम एंड स्ट्रीट..और फिर क्रिसमस…एकदम सोने पे सुहागा..जमशेदपुर के बारीडीह के लोगों के लिए आज का संडे यादगार बन गया..आज पहली बार जैम एट स्ट्रीट्स बिष्टुपुर में न होकर बारीडीह में हुआ जहां लोग उमड पड़े…कोविड काल की वजह से एक अर्से के बाद पिछले दिनों बहुप्रतीक्षित ‘जैम एट स्ट्रीट्स’ शुरू हुआ तब किसी ने सोचा न था कि पॉश इलाके बिष्टुपुर से अलग यह बारीडीह में होगा.आज बारीडीह में लोगों का रिस्पॉन्स देखने लायक रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बारीडीह कदानी रोड में हजारों लोगों ने जैम एट स्ट्रीट्स के विभिन्न रंग देखे.बच्चों ने एडवेंचर और चेस,बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में भाग लिया.कराटे के लिए टाटा स्टील कराटे सेंटर के कोच एल. नागेश्वर राव स्वयं मौजूद थे.उन्होंने लोगों को कराटे के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आत्म रक्षा के लिए इसे जरूर सीखना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

कदानी रोड में चारों तरफ मस्ती का माहौल था.कहीं युवा म्यूजिक पर थिरक रहे थे तो कहीं योग, फेस पेटिंग और टैटू पर लोग ध्यान लगाए थे.हेल्दी जूस और चाय के कॉर्नर पर भी अच्छी खासी भीड़ रही और लोगों ने हेल्दी ड्रिंक को खूब इंजॉय किया. (नीचे भी पढ़ें)

मेट्रो सिटी की तर्ज पर कुछ साल पहले जैम एट स्ट्रीट्स का टाटा स्टील यूआईएसएल(जुस्को ) की तरफ से आयोजन शुरू किया गया था, जिसके तहत अहले सुबह बिष्टुपुर मुख्य सडक को दो घंटे के लिए बंद कर दिया जाता था और लोग विभिन्न फन गेम्स, म्यूजिक, खेल वगैरह के साथ मस्ती करते थे.फिर उसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो जाता था. (नीचे भी पढ़ें)

किसी कारण यह बंद कर दिया गया था और फिर कोविड काल आ गया….अर्से बाद जब जीवन सामान्य होने लगा तब एक बार फिर आयोजन शुरु हुआ. हर महीने के अंतिम रविवार को यह आयोजित होता है.पिछले महीने नवंबर के अंतिम रविवार को बिष्टुपुर में इसका फिर आगाज हुआ था और दिसंबर के अंतिम रविवार यानि आज इसका आयोजन बारीडीह के कदानी रोड में हुआ. (नीचे भी वीडियो देखें)



