रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के चार मोड़ में वीर शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इसमें सर्वप्रथम आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने वीर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की ही देन है कि झारखंड अलग राज्य बन पाया. निर्मल महतो का समृद्ध झारखंड बनाने सपना आज साकार होने जा रहा है. हम सभी आदिवासी-मूलवासियों को एकजुट होकर इस संघर्ष को आगे बढ़ाना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी रोहित सिंह, दिनेश महतो, मुकुंद महतो, रूपेश महतो, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, सिंगराय गागराई, जिला सचिव चंद्रशेखर बोदरा, प्रदीप महतो, निरंजन महतो व राजकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.



