गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा सबर टोला में शनिवार – रविवार की रात एक हाथी प्रवेश कर मनसा सबर के झोपड़ी को क्षतीग्रस्त कर खर में रखें 50 किलो धान और 70 किलो चावल को खाकर और जमीन में छींटकर बर्बाद कर दिया है।मनसा सबर ने कहा की हाथी के आने के बाद वह पत्नी धुमसी सबर, बच्चें मिरू सबर, कर्मी सबर रेखा सबर, शंभु सबर,शिवा सबर और सोमबारी सबर को लेकर जंगल की और भागकर किसी तरह जान बचाई है।मनसा सबर ने कहा कि हाथी ने धान और चावल को खा लिया है जिससे उनके परिवार के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है।












