जमशेदपुर : झारखंड युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. अपने बिहार दौरे के क्रम में निर्मल सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर झारखंड में संगठन एवं लोकसभा विधानसभा चुनावों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की. उन्होंने बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड के नव मनोनीत प्रभारी डॉ अशोक चौधरी से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डॉ चौधरी को बधाई देने के साथ ही उनके साथ संगठन के विषय पर भी चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
मुलाकात के दौरान झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी ने इस दौरान उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों की झारखंड में समाज के निचले तबके तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों से भी अवगत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि देश में जेडीयू ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी तबके के लोगों को साथ लेकर चलती है. उन्होंने निर्मल सिंह को युवाओं के हक की आवाज बनने व नशाखोरी के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं. डॉ चौधरी ने उन्हें जल्द ही झारखंड आने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जदयू अब पूरी मुस्तैदी के साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में उतरेगी. निर्मल सिंह ने इसी क्रम में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से भी मुलाकात की. यूपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बनने पर इनके साथी उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव श्री हर्षवर्धन सिंह एवं बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह से भी मिले.














