बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र पिकनिक स्पॉट मेरुघाटी में पिकनिक मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पिकनिक के करने के लिए सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ती है। रविवार को 25 दिसंबर के मद्देनजर मेरूघाटी में पिकनिक मनाने के लिए विभिन्न स्थानों से सैलानियों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी।ज्ञात हो की क्षेत्र का एक मात्र पिकनिक स्पॉट होने के बावजूद भी यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। विधायक समीर महंती ने कुर्सी का सेट लगाने की पहल की है जिससे बैठने की 6 कुर्सी लगाई गई हैं । मेरूघाटी में तीन राज्य के लोग पिकनिक मनाने के लिए यहां आते है और आंनद लेते है। बच्चों ने पिकनिक स्पॉट पर जमकर लुत्फ उठाया।













