चाकुलिया : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रविवार को चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुन्दरपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास और भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 10 अनुभवी डॉक्टरों ने 438 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी। साथ ही डाक्टरों के परामर्श से मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं। जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों की नेत्र जांच की और मोतियाबिंद ग्रस्त 28 नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में रक्त और रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा थी। डॉ गोस्वामी के प्रयास से इस वर्ष आयोजित होने वाला यह 28 वां स्वास्थ्य शिविर था। (नीचे भी पढ़ें)

पद्मश्री जमुना टुडू और मुखिया हीरामुनी मुर्मू ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
प्रमुख पर्यावरणविद पद्मश्री जमुना टुडू और श्यामसुन्दरपुर पंचायत के मुखिया हीरामुनी मुर्मू ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया । इस अवसर पर पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि इस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी है । गरीबी के कारण लोग शहरों में जाकर इलाज करा नहीं पाते । डॉ गोस्वामी ने गरीबों के दर्द को समझा और लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्र, महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, उप मुखिया ममता हांसदा, लोंबोदर हांसदा, दीपू शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने किया। (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में डॉ टीके महन्ती, डॉ मानवेन्द्र बासु, डॉ किरण सिंह, डॉ एनआर सिंह, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ सुमन साव, डॉ प्रकाश राय, डॉ शान्तनु महापात्रा, पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों, डॉ सरला मुर्मू, आयुष्मान काउंसिलर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसआरएल डायग्नोस्टिक झारग्राम की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में भवतारण गिरि, गंगाराम हांसदा, दीपक गिरि, समीर गोस्वामी, सुमन पैड़ा, सनत गिरि, डमन महतो, सहाबुद्दीन खान, मेघनाथ नायक, रोहित गिरि, दशरथ नायक, देवलोचोन नायक, मनोज नायक, राजू नायक, प्राण हेंब्रम, लक्ष्मीरानी गिरि, पूजा गिरि, राधा रानी गिरि, सुमी हेंब्रम, रंजीत नायक, रमानाथ महतो, सतीश महतो, तन्मय दास, ठाकुर दास महतो, राजू महतो, उत्पल पैड़ा समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।











