जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्कची स्थित टैगोर सोसाइटी में 15वां आर्ट वर्कशॉप 2022 का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 26 दिसंबर तक चलेगा. इस वर्कशॉप में न केवल जमशेदपुर बल्कि राज्य के दूसरे जिलों के अलावा कोलकाता के भी कलाकारों ने शिरकत की है. कलाकारों ने अलग-अलग थीम पर आधारित पेंटिंग बनाए जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग इसमें बड़ी शिद्दत से कला की बारीकियां जानने पहुंच रहे हैं. बता दें कि टाइगोर सोसाइटी द्वारा हर साल इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.











