बहरागोड़ा : बहरागोड़ा एवं चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यकर्ताओं ने स्व वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. बहरागोड़ा प्रखंड के सभी शक्ति केन्द्रों पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई. वहीं कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी देखा. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री राजीव महापात्र, महिला नेत्री काजल महाकुड़, मंडल अध्यक्ष वीणा पात्र, जिला महामंत्री कृष्णा पाल, जिला मंत्री निर्मल दुबे, रंजीत बाला,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, राधागोविंद भोक्ता, उत्पल पैरा, स्वरूप पाणिग्रही, कवीन्द्रनाथ कुंडू, दीपंकर साव, नसीम अख्तर, टुना नायक, निर्मल जाना, चंदन पात्र, लालन गोप, आरती मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई. कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना आदर्श मान कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर श्यामसुंदरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, सनत गिरि, गंगाराम हांसदा, अरुण गिरि, ओम प्रकाश गोस्वामी, सुधीर मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.











