गालूडीह : महुलिया पंचायत के बड़बिल गांव स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क के संचालक लोकपति सिंह ने रविवार को कई सबर परिवारों के बीच कंबल वितरित किये. इस दौरान बड़ाखुर्शी पंचायत के घुटिया सबर बस्ती एवं दारीसाई सबर बस्ती जाकर वहां सबर परिवारों के बीच 100 कंबल वितरित किये. घुटिया सबर बस्ती के बच्चों में बिस्कुट-चॉकलेट भी बांटे गये. (नीचे भी पढ़ें)
वाटर पार्क संचालक लोकपति सिंह ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के साथ ईसा मसीह का जन्म पूरे देश में भाईचारगी के साथ मनाया जा रहा है. इसलिए मैंने भी असहाय जरूरतमंद लोगों के साथ जाकर खुशियां बांटने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि वे और भी जरूरतमंद लोगों का सहयोग कर सकें. इस मौके पर प्रबीर, शुभजित कुमार आदि उपस्थित थे.












