जमशेदपुर : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन 1984 के सिख दंगों का मामला सुप्रीम कोर्ट लेकर जायेगा. दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के साथ मुलाकात के दौरान फेडरेशन की पूर्वी भारत इकाई ने यह निर्णय लिया है. मनजीत सिंह ने इस संबंध में सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह फिलहाल किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आये हैं. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में एक दल ने मनजीत सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उनसे 1984 के सिख कत्लेआम के इन्साफ के लिए बने आयोग द्वारा कोई काम नहीं किये जाने की शिकायत किये जाने पर उन्होंने उन्होंने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने का निर्णय लिया. मनजीत सिंह जीके ने सतनाम सिंह गंभीर से सिख कत्लेआम से संबंधित ज़रूरी काग़ज़ात उपलब्ध कराने को कहा. सतनाम सिंह गंभीर ने संबंधित काग़ज़ात जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में अमरजीत सिंह भामरा, मनप्रीत सिंह मनु, इंदर सिंह इंदर, मोहिंदर पाल सिंह शामिल थे.












