जमशेदपुर / रांची : पश्चिम बंगाल के हाइवे-16 पर नागपुरी गायिका और मॉडल ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. जहां पश्चिम बंगाल पुलिस ने गायिका के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामला बीते बुधवार की है. जहां रांची के बरियातू से कोलकाता कार्यक्रम में हिस्सा लेने गायिका जा रही थी. वह कार से अपने पति प्रकाश कुमार और बेटी के साथ कोलकाता जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि ईशा आलिया की जब हत्या हुई, तब उनके पति भी उनके साथ थे. बताया जाता कि इस दौरान तीन अज्ञान हमलावरों ने हावड़ा के पास ईशा की हत्या गोली मारकर कर दी थी. घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है. जहां महिषरेखा पुल के पास इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बताया जाता है कि ईशा अपने पति प्रकाश कुमार के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी. एनएच के एक तरफ कार को रोककर उनका पति शौच के लिए नकला. तब तक अचानक अपराधी आये और हमला बोल दिया. बच्ची के सामने ही कार में उनकी मां को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही एक्ट्रेस की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पिछले कान में उसको गोली लगी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.




