जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची झंडा चौक के लोहा लान ब्लॉक नंबर 4 के दुकान नंबर 20 में कैश बॉक्स लेकर एक महिला भाग निकली. यह महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. शुक्रवार की शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट की घटना है. बताया जाता है कि उक्त महिला घटना के दस मिनट पहले वह महिला दुकान पर आयी. वह कुछ सामान देखी और फिर लौट गयी. इसके बाद वह दुकान के ऊपर चली गयी और दुकानदार विजय कुमार गिरधारीलाल सामान दिखाने लगी. वह लोहे का कढ़ाई देखते हुए कैश बॉक्स पहुंच गयी. वह कैश बॉक्स को अपने शाल से ढंकी और फिर कैश बॉक्स लेकर चली गयी. उस कैश बॉक्स में करीब 1.25 लाख रुपये था. (नीचे भी पढ़ें)

दुकानदार ने बताया कि वह महिला बिना सामान लिये चली गयी कि पसंद नहीं आ रहा है. वह महिला दुकान से निकली और बाहर निकल गयी. करीब दस मिनट बाद दुकानदार ने देखा कि कैश बॉक्स नहीं है. इसके बाद दुकानदार के होश उड़ गये. वह महिला को खोजने लगा, तब तक वह भाग निकली. वह नहीं दिखी. महिला को तलाशने के लिए काफी प्रयास किया गया. इसके बाद साकची पुलिस को सूचना दी गयी. उस महिला की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. वह महिला कैश बॉक्स लेकर आसानी से निकल भागी. करीब सवा लाख रुपये (1.25 लाख रुपये) लेकर कैश बॉक्स समेत महिला चली गयी है.












