जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसडीओ सह जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पीयूष सिन्हा शनिवार को अचानक से साफ सफाई का हाल जानने के लिए पहुंच गये. उन्होंने जुगसलाई क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर दिया. इंट्री के वक्त ही उनको गंदगी दिख गयी. वे भड़ गये. उन्होंने अधिकारियों और संवेदक की क्लास सड़क पर ही लगा दी. इसके बाद हड़कंप मच गया. इस क्रम में जुगसलाई बाबू वीर कुंवर सिंह चौक स्थित जाम नाली को सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य को पूर्ण करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उक्त स्थल पर यथाशीघ्र जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा सफाई कर्मियों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर आदि को लगाकर साफ सफाई कार्य प्रारंभ किया गया. मौके पर नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, प्रभारी कर दरोगा, सफाई पर्यवेक्षक, वार्ड जमादार अन्य अन्य मौजूद थे.











