रांची: झारखंड के सभी जिलों में 9 जनवरी से बैंकों की अलग अलग शाखाओं में लोन कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में किसानों को लोन माफी योजना का लाभ देना है.इस आयोजन के लिए कृषि निदेशालय ने सभी जिलों के कृषि पदाधिकारी को जरुरी निर्देश भी दिया जा चुका है.सभी कृषि पदाधिकारियों को अपने अपने जिले के एलडीएम और प्रमुख बैंक के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 9 जनवरी से स्पेशल कैंप से लाभ दिलाने को कहा.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान लोन माफी योजना के लंबित डाटा, अपलोडिंग, ई केवाईसी, आधार सीडिंग की समीक्षा होगी.जानकारी के अनुसार कई जिलों ने बैंक के एलडीएम एवं प्रमुख बैंक के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की. कृषि निदेशक ने कहा कि अपने अपने जिला अंतर्गत निर्धारित शेड्यूल के बारे में अधिक से अधिक किसानों, लोगो तक सूचना पहुंचाए, इसका प्रचार- प्रसार हो.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि राज्य के किसानों को झारखंड कृषि लोन माफी योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसके तहत 50 हजार रुपए तक की कर्ज माफी का लाभ किसानों को दिया जाएगा. कई स्थानों पर आधार कार्ड, ईकेवीसी और अन्य कारणों से मामला अटका पड़ा हुआ है. 9 जनवरी से स्पेशल कैंप लगाकर इसका निदान करने पर जोर रहेगा. कृषि विभाग ने अब तक राज्य के चार लाख किसानों को लोन माफी दिया है.



