बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के दरखुली गांव निवासी मीरूसुरी हांसदा शनिवार सुबह आग तापते समय साड़ी में आग लगने से झुलस गयी. परिजनों ने उसे तत्काल बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के दरखुली गांव निवासी मीरूसुरी हांसदा नामक 50 वर्षीया महिला शनिवार सुबह ठंड से बचने के लिए घर में आग ताप रही थी. इसी दौरान असावधानी वश उसकी साड़ी में आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ओड़िशा के बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया.



