देवघर: देवघर के कुमैठा स्टेडियम में स्कूल ओलंपिक गेम्स का हुआ समापन हर्षोलास के साथ समाप्त हुआ. इसमें क्रिकेट , बैडमिंटन, चेस, वॉलीबाल ,रस्साकसी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, कब्बड़ी, योगा, एथलेटिक्स जैसे कई स्पर्धाओं का आयोजन कराया गया. कुल अंतिम दिनों तक 40 टीम के करीब 1700 खिलाड़ियों बालक/ बालिका का भागीदारी इस टूर्नामेंट में हुआ. इस ओलंपिक का चैंपियन गीता देवी डीएवी भंडारकोला 15 गोल्ड, 13 सिल्वर व 9 ब्रोंज के साथ हुई. दूसरे नंबर पर संत जोसेफ मधुपुर 11 गोल्ड 5 सिल्वर 2 ब्रोंज के साथ और तीसरे स्थान डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर 10 गोल्ड 4 सिल्वर और 8 ब्रोंज के साथ रही.इस आयोजन को सफल कराने में सुनील खबाडे का योगदान काफी अहम रहा.सुनील खबाडे सभी खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया. उन्होंने आयोजन को सफल कराने में आयोजन के मैनेजर आशीष झा, उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सचिव संजय मालवीय, कोषाध्यक्ष ऋषिराज सहित सभी खेल के सचिव अध्यक्ष और ऑफिशियल को धन्यवाद दिया. समापन समारोह में पधारे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश, नगर अध्यक्ष रवि केशरी और पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री के अध्यक्ष मूनम संजय, पंडा धर्मरक्षिणी के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा का स्वागत भी किया. और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए दूसरे ओलंपिक्स खेल में इससे भी अच्छा आयोजन कराने की घोषणा की.(नीचे भी पढ़े)
अगला ओलंपिक खेल 6 से 8 नवंबर 2023 को होगा. आशीष झा ने कुमैठा स्टेडियम के हाल पर दुख भी व्यक्त किया कि इतना अच्छा स्टेडियम होते हुए भी वो माहौल नही मिल रहा उदासीनता के कारण ये स्टेडियम मृत लगता है उसको जगाने की जरूरत है. धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र सिंह ने दिया. चैंपियन गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला को कप आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील खवाड़े डीएसए उपाध्यक्ष जवाहर सिंह सहित आयोजन में पधारे अतिथियों ने दिया. आयोजन को सफल बनाने में सभी खेल के खेल सचिव अध्यक्ष के अलावा मनीष पाठक, मनोज मिश्रा,चेतराम श्रृंगारी,कृष्ण कुमार बर्नवाल,, कनिष्का कश्यप ,कुंदन, दीपक, धर्मेंद्र देव, इफ्तिखार शेख, आलोक , पंकज भालोटिया, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, रमेश का योगदान काफी अहम रहा.



