जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. इस सम्मान समारोह में 12 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. सेवानिवृत होने वालों में ट्रांसमिशन के श्यामल कुमार मुखर्जी, ट्रांसमिशन हीट ट्रीटमेंट से रवि शंकर सिंह, फ्रेम फैक्टरी से ए के भौमिक, दीपक कुमार सिंह, के अप्पा राव, मदन गोस्वामी, वेहिकल फैक्ट्री से अशोक कुमार राउतरे, एस एन राव, एक्सल डिवीज़न से रंजीत कुमार पात्रो, किशोर कुमार, राधेश्याम मिश्रा और परशुराम सिंह शामिल है. इस अवसर पर महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का आने वाला जीवन सुख में हो स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं ऐसी हम कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना किया और आशा किए कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी. यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. मंच संचालन अशोक उपाध्याय ने किया.



