जमशेदपुर : शहर में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत दिलानेके लिए प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी भी कमर कस कर तैयार हो गये हैं. इस क्रम में अग्रणी समाजसेवी संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आज लगातार तीसरे दिन भी मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाने का प्रबंध किया. संस्था के कार्यकर्ताओं ने मानगो क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब नवाज कॉलोनी, चेपापुल अमर ज्योति स्कूल के पास, जवाहरनगर रोड नंबर 6 में केनरा बैंक के पास, मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास, चाणक्य पुरी यीशु भवन के पास, मानगो चौक पर अलाव जलाने की व्यवस्था की. (नीचे भी पढ़ें)
आज के अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से सैय्यद आसिफ अख्तर, संस्था के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, शाहिद परवेज, एहतेशामुदीन रहमान, नादिर खान,रज़ी नौशाद, जमील अजगर (लालबाबू), जब्बार और अनिल कुमार मौर्य शामिल थे.




