चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की भंडारू गांव में एनबीसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मुकाबला बनाडुंगरी एकादश और देव डायमोंडिंग एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12 हजार रूपए और उप विजेता टीम को 9000 हजार रूपए देकर पुरस्कृत किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने कहा कि भंडारू जैसे छोटे गांव में भव्य प्रतियोगिता का आयोजन कर कमेटी ने ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और अपना नाम रोशन करें. श्री महापात्रा ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है कमी है तरासने की. इस अवसर पर हिमांशु बेरा, सुशील गोवाला, यदुनाथ मुर्मू, देबदुलाल मैती, सुजीत मैती समेत अन्य उपस्थित थे.



