जमशेदपुर : कोल्हान यूथ इंटक का विस्तार करते हुए विश्वजीत पंडा को कोल्हान प्रमंडल इंटक का उपाध्यक्ष एवं मनोज पाठक को कोल्हान सचिव मनोनीत किया गया है. यूथ इंटक के प्रदेश महासचिव अंजनी पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कोल्हान कमेटी का विस्तार किया गया. बता दें कि प्रदेश यूथ इंटक के महासचिव अंजनी पांडेय की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में संगठन की कोल्हान कमेटी का विस्तार किया गया. इसके तहत विश्वजीत पंडा को कोल्हान का उपाध्यक्ष पद पर एवं मनोज पाठक जी को कोल्हान के सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया. मजदूर नेता सह प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष रवि चौबे ने शपथ ग्रहण सह प्रमाणपत्र प्रदान किया. इस मौके पर यूथ इंटक के प्रचार सचिव अंजनी कुमार तथा यूथ इंटक प्रदेश सचिव मदन शर्मा, सोनी सिंह, रेखा तिवारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे



