रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: पोड़ाहाट एसडीओ सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रीना हांसदा नेनगर पर्षद की अधूरी योजनाओं को लेकर काफी गंभीर है. इस मामले को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के मेन रोड,बांग्ला टांड़ और पंप रोड में बन रहे करोड़ों रुपया से आरसीसी नाली निर्माण का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने अब तक हुए तीनों नाली निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण में एसडीओ ने कई खामियां पाई और कहा कि तीन दिनों में तीनों नाली का विस्तृत रिपोर्ट बनने के बाद ही इसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ रीना हांसदा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से मेन रोड,बांग्ला टांड़ और पम्प रोड में बन रहे नाले की शिकायत मिल रही थी. उसी शिकायत पर वे नाली की जांच करने सोमवार को गयी थी. एसडीओ ने बताया कि नाली निर्माण में कई तरह की खामियां देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां नाली निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया गया है वहीं दूसरी तरफ नाली निर्माण के लिए जितनी राशि ठेकेदार द्वारा निकाला गया हैं उसकी तुलना में बहुत कम काम धरातल पर देखने को मिल रहा है. प्रथम दृष्टया नाली निर्माण में गड़बड़ी का अंदेशा एसडीओ ने जताया. उन्होंने कहा की निर्माण के विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)

बता दें किबांग्लाटांड़ और पम्प रोड में नाली की बड़ी समस्या है. बता दें कि लगभग एक नाली में 95 फीसदी एक नाली में 85 फीसदी और 80 फीसदी तक की निकासी हो गयी है. जो काम कि तुलना में काफी अधिक है. सही से जांच हुआ तो जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता व कार्यपालक अभियंता पर भी गाज गिर सकती है.पंप रोड मैप पीसीसी सड़क का निर्माण का एक महीना बाद ही उखड़ने लगा था. इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से किया था. जिसके बाद जांच हुआ था तो ठेकेदार द्वारा किया गया घटिया निर्माण की पोल खुल गया. लेकिन ठेकेदार को कार्यपालक पदाधिकारी काली सूची में डालने के बजाय उन्हें सड़क को पूर्ण रूप से ठीक करने को कहा. लेकिन आज तक सड़क जस का तस बना हुआ आलम यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. एसडीओ ने कहा कि उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.



