जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन बुधवार से किया गया. इसके आयोजक जुस्को स्कूल साउथ पार्क है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के सीनियर चीफ कोच आनंद मेनेजेस और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जेइएम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जीजू थॉमस ने रहे. वहीं कार्यक्रम में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर फिरोज खान, टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के विवेक शर्मा भी उद्धाटन समारोह में शामिल है. समारोह में 25 स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के संचालन जयंत कुमार भुइयां के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम शतरंज संघ के मध्यस्थों और अधिकारियों के सहयोग के किया गया. उद्धाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मिली सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि शंतरंज का खेल गणित से जुड़ा हुआ है और यदि बच्चे इस खेल के सिद्धांतों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में लागू करते हैं, तो वे निश्चित रूप से विजेता और उत्कृष्टता के ध्वजवाहक बनेंगे. इसके बाद स्कूल की गायन मंडली द्वारा मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई और स्कूल की सीनियर लड़कियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. आनंज मेनेजेस ने कहा कि चेस माइंड गेम है, जिसके लिए ध्यान केंद्रित करना जरूरी है. इसमें बच्चों को टैलेंट को उभारने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुस्को स्कूल की वाइस प्रिंसिपल गौरी कौर, सीनियर स्कूल कोआर्डिनेटर तामी सिकदर और जुनियर स्कूल कोआर्डिनेटर विजेता पांडा भी शामिल रहे.



