जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के ओड़िया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुधीर साहू यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर नियुक्त किये गये हैं. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा उन्हें प्रॉक्टर की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कुलपति के निर्देस पर रजिस्ट्रार डॉ अविनाश कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. डॉ साहू गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे.



