जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अन्तर्गत खकड़ीपाड़ा पंचायत स्थित ग्राम विकाश केंद्र खकड़ीपाड़ा स्कूल मैदान में महिला समूह द्वारा पंचायत स्तरीय महिला समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए .कार्यक्रम में आजसू पार्टी की महिला नेत्री बुलबुल दास और जयश्री घोष के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला समूह के सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्य, विधायक मंगल कालिंदी की कार्यशैली और महिलाओं को दिया जा रहे सम्मान को देखकर झामुमो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सभी को विधायक ने झामुमो पार्टी में शामिल कराया. (नीचे भी पढ़े)
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है. महिलाएं आगे आएं, हर माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में है. मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि विकास कार्य और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से विधायक की ओर से किए जा रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया चांदमनी बारदा, सागर महतो, घासीराम बारदा, पंकज गोप, रवि भकत, यमुना हो , और सभी महिला समूह के सदस्य को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया संघ जिला अध्यक्ष पलटन मुर्मू, ग्राम प्रधान कृष्ण मांझी , सुभाष कर्मकार , संजय दास , आलोक भगत, असित गोप सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए.




