रामगोपाल जेना/बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला के निकट स्थित कंसरा मंदिर में दर्शन के लिए आनेवाले लोगों को अब 10 रुपये का कूपन लेना होगा. कंसरा गांव में मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कंसरा मंदिर सुरक्षा समिति मंदिर एवं मंदिर स्थान की साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए मंदिर में किसी के मनमाने तरीके से प्रवेश पर रोक लगाएगी. साथ ही मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों को प्रति व्यक्ति 10 रुपये का कूपन लेना भी अनिवार्य होगा. इसके लिए एक समिति भी गठित की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

समिति का अध्यक्ष जुदु चांपिया, सचिव कान्हू गागराई, कोषाध्यक्ष पाण्डु गागराई को बनाया गया है. वहीं समिति के सदस्य के रूप में सोनाराम गोप, तुरी चांपिया, राजू गागराई, चाम्बरा चांपिया, विजय चांपिया, बागुन गागराई, बुधन सिंह चांपिया, सुनिया गागराई, माधुका गागराई एवं पातार गागराई को मनोनीत किया गया है. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे.











