चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने हेमंत सरकार से प्रत्येक गांव में खेल का मैदान विकसित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके प्रशिक्षण के लिए कोच की व्यवस्था और खिलाड़ियों को सरकार छात्रवृत्ति भी प्रदान करे. डॉ गोस्वामी आज श्यामसुन्दरपुर गांव में जय श्रीराम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है. अगर इन युवाओं को अवसर मिले तो ये खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं. डॉ गोस्वामी ने विजेता एवरग्रीन जमशेदपुर एवं उपविजेता किंग ऑफ मून स्टार, जुगीतोपा टीम के खिलाडियों को पुरस्कृत किया. श्यामसुंदरपुर गांव के वीर सिपाही शहीद शंकर नायक की स्मृति में यह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी. श्यामसुंदरपुर पंचायत की मुखिया हीरामनी हांसदा, उप मुखिया ममता हांसदा, विजय गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, दुर्गापद गिरि, आनंद नायक, सिद्धार्थ गोस्वामी, विजय गोस्वामी, कमेटी के मेघनाथ नायक, सुमन पैड़ा, दलगोविंद नायक, कार्तिक गिरि, विश्वनाथ मन्ना, मनोज नायक, दीपक गिरि, लोकेश बागाल, राजू नायक, दशरथ नायक, स्वपन नायक, सुकुमार गिरि समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












