गालूडीह: गालूडीह के महुलिया राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह एनएचआई के डायरेक्टर कर्नल एएस कपूर व अन्य
अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन एनएचआई के द्वारा किया गया था. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और एनएचआई के अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि हम यातायात नियमों की सही जानकारी रखकर ही सड़क दुर्घटना को कम कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही बहुत से लोगों की जान बचा सकते है तथा खुद भी बच सकते हैं. कहा कि हमें और खासकर युवाओं को सड़क पर बाइक एवं अन्य वाहन चलाते वक्त सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए. हेलमेट को अच्छी तरह से पहन कर बांधना चाहिए. सीट बेल्ट का प्रयोग करने से दुर्घटना में काफी बचाव होता है. इस मौके सुवेन्दु सामल, सुभाशीष साव, घनश्याम कुमार, विश्वजीत पंडित समेत स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे.












