पटमदा : पटमदा प्रखंड के चौरास्ता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें दूरदराज से हजारों लोग मेला देखने पहुंचे. कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि थे. उहोंने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति या टुसू झारखंड का महापर्व है जो यहां के गरीब, मजदूर किसान वर्ग के लोग मनाते हैं. उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के साथ-साथ शिक्षा भी जरूरी है, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बोड़ाम में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन का धन्यवाद ज्ञापन किया. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक आजसू-बीजेपी की सरकार रही, लेकिन यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिलने से क्षेत्र के लोग पलायन करने को मजबूर हैं. कोरोना काल में इसका खुलासा हो गया. उन्होंने कहा कि राज्य के 16 लाख मजदूरों को कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया. उन्होंने कहा कि माचा अस्पताल को उन्होंने ही चालू कराया, जिसके कारण आज यहां के लोग चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. स्वच्छ पेयजल के लिए चांडिल डैम से 228 करोड़ की योजना की स्वीकृति दिलाते हुए काम शुरू कराया है. इस दौरान झुमुर संगीत, रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. टुसू में पहला पुरस्कार लड़ाईडुंगरी 2 हजार, दूसरा पुरस्कार सारी बाटालुका को 15 सौ, तीसरा पुरस्कार बेंझाम को 13 सौ व चौथा पुरस्कार आगुईडांगरा को एक हजार रुपये दिया गया। इस दौरान जिप सदस्य खगेन महतो, प्रदीप बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, ग्राम प्रधान सुधीर चंद्र टुडू, सुधांशु महतो, माधव महतो, हरिपद सोरेन, पंजाब किशोर बास्के, मोहनलाल बास्के, पतिलाल महतो, उमाकांत महतो आदि उपस्थित थे रहे.











