जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसायटी ने लगातार सक्रियता बढ़ाई है. इसके कारण आज इसके प्रोत्साहन के फलस्वरूप हर जरूरतमंद को समय पर एसडीपी प्राप्त हो रहा है. इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह नियमित रूप से सक्रिय हैं, एसडीपी डोनेशन में इस सप्ताह चार लोगों को जरूरत पड़ने पर टाटा स्टील कर्मी अरुण कुमार सिंह ने अपना सातवां एसडीपी डोनेशन किया. जमशेदपुर ब्लड बैंक कर्मी व एसडीपी डोनेशन में लगातार सक्रिय धीरज कुमार ने 38वीं बार एसडीपी डोनेट किया, सुखिन्दर संह ने 23वीं बार एवं राजेश कुमार ठाकुर ने 11वीं बार एसडीपी डोनेट किया.











