जमशेदपुर:यूएफबीयू के आह्वान पर आगामी 30 एवं 31 जनवरी को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार संध्या 5.15 बजे यूएफबीयू जमशेदपुर की एक बैठक हुई. इस बैठक में 20 जनवरी को आंध्रा बैंक बिष्टुपुर (बैंक आफ बड़ौदा के समीप)के पास संध्या 5.15 बजे प्रदर्शन करने, 25 जनवरी को संध्या 5.15 बजे आई हास्पिटल साकची गोलचक्कर के समीप प्रदर्शन करने, 27 जनवरी को को कला मंदिर बिष्टुपुर में 12.00 बजे प्रेस कांफ्रेंस एवं संध्या 5.15 बजे पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में एआईबीईए की ओर से कामरेड कुलकांत हेमरोम, दिव्यांशु गुप्ता,रवि किशोर गुप्ता,बीईएफआई की ओर से कामरेड डीएन सिंह, कामरेड सुजय राय, आशीष कुमार दत्ता,एससीबीई की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, कुन्दन रजक, विवेक पराशर सिन्हा,केके दुबे, रवि शंकर एवं सत्येन्द्र सिंह ने अपनी बातें रखीं.बैठक में वेज रिवीजन, पुराने पेंशन समेत विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए गए.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में ज्यादा से ज्यादा साथियों की भागेदारी पर बल दिया गया एवं साथी संगठन के सभी घटक दलों को बैठक में भाग लेने, प्रदर्शन को सफल बनाने और जागरूकता अभियान की सहमति बनी. धन्यवाद ज्ञापन संयोजक कामरेड रींटू कुमार रजक के द्वारा किया गया.वेज रिवीजन , पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देश भर में बैंक 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे.











