जमशेदपुर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के मरीजों को छठे माह की पोषण सामग्री वितरित करने के लिए बुधवार, 18 जनवरी को रेड क्रॉस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण सामग्रियां प्रदान करने के लिए सहयोगी निक्षय मित्र भी उपस्थित रहेंगे. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह 2 वर्ष तक चलने वाले इस अभियान में सहयोग के लिए अधिक से अधिक लोगों से इससे जुड़ने का आग्रह किया है, ताकि भारत से टीबी का समूल नाश किया जा सके. उन्होंने कहा कि मरीजों को पोषण सहयोग के रूप में वर्ष भर के लिए कोई भी व्यक्ति 5 या उससे अधिक टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर सकता है. पोषण सहयोग के एक पैकेट का निर्माण 800 रुपय़े में होता है, जिसमें पोषण सहयोग के रूप में एक व्यक्ति के लिए उपयुक्त मात्रा में चावल, दाल, सोयाबीन, दूध का पाउडर, सरसों तेल, नमक, हल्दी, मसाले एवं एक महीने की विटामिन की गोलियां दी जाती हैं. प्रति 5 मरीज वर्ष भर के लिए 48 हजार रुपये तथा प्रत्येक माह देने पर 4 हजार रुपये का सहयोग रेड क्रॉस सोसायटी को चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन प्रदान किया जा सकता है.











