
जमशेदपुट : 74वें गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर टेल्को स्थित टेल्को ग्राउंड में टेल्को थाना एवं टेल्को थाना शांति समिति के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस क्रिकेट मैच में कुल 11 खिलाड़ी एक टीम में थे और यह मैच 10 ओवर्स का खेला गया. टॉस जीतकर टेल्को थाना टीम के कप्तान थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बल्लेबाजी चुनी और 102 रनों के लक्ष्य प्रतिद्वंदी टेल्को थाना शांति समिति को दिया. टेल्को थाना शांति समिति के कप्तान के रूप में शांति समिति सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और 17 रनो से यह मैच हार गए. विजेता टेल्को थाना की टीम एवं उपविजेता टेल्को शांति समिति के खिलाड़ियों को पोलिस उपाधीक्षक- 2 कमल किशोर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर शांति समिति के नंदलाल सिंह, चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आमिर सोहैल, अनूप सिंह, मिथिलेश घोष, अफ़ज़ाल अख्तर, दास, नज़र इमाम एवं थाना के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे.



