चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत दो तीन वर्षों में विकास के नाम पर किए गये कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बुधवार को एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष मीर शाहबाज हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि वन विभाग द्वारा चाकुलिया के आमलागोड़ा गांव के पास जंगल काटकर करोड़ों की लागत से पार्क निर्माण कर रही है उसकी लागत क्या है और क्या क्या बनना है की पूर्ण जानकारी लोगों को नहीं है. कार्यस्थल पर किसी प्रकार की सूचना पट नहीं लगाया गया है. वहीं काटे के पेड़ों की संख्या क्या है और लकड़ी, बोटो कहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
चाकुलिया वन क्षेत्र के माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ सौंदर्यीकरण कार्य, चालुनिया पंचायत के कन्हाईश्वर पहाड़ सौंदर्यीकरण कार्य और खोड़ीपहाड़ी पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत क्या है और क्या-क्या कार्य होना है और संवेदक कौन है किसी को कुछ पता नहीं है और कार्य मनमाने ढंग से की जा रही है. विगत 2-3 वर्षों में चाकुलिया वन क्षेत्र में कितने पौधे लगाएं गए और उनकी लागत क्या है और धरातल पर वस्तुस्थिति क्या है की जानकारी दी जाए. चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने के लिए क्या कार्य किए गए हैं और क्षेत्र में कितने तालाब खोदे गए हैं की पूर्ण जानकारी दी जाए. चाकुलिया के हवाई पट्टी से सटे वन भूमि पर विगत वर्ष हाथि दिवस पर कितने पौधे लगाएं गए हैं और उनकी स्थिति वर्तमान में क्या है की जानकारी दी जाए. (नीचे भी पढ़ें)
विगत दिनों चाकुलिया वन क्षेत्र के तसरीसोल गांव से सटे साल जंगल में एक से देढ़ किमी दूर तक सैंकड़ों साल वृक्षों का कट जाना और विभाग को भनक तक ना लगना इसकी वजह क्या है और विभाग द्वारा अबतक क्या कार्रवाई की गई है की जानकारी दी जाए. रेंजर दिग्विजय सिंह के कार्य सेवा समाप्ती के पश्चात भी किस आधार पर कार्यभार दी गई है की जांच कर कार्रवाई की जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं. चाकुलिया वन क्षेत्र में कितने लाइसेंसी लकड़ी डिपो है की जानकारी दी जाए और कहां कहां पर डिपो है की जानकारी दी जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं.












