जमशेदपुर : राजधानी रांची के नामकुम में शुक्रवार अपराह्न 3 बजे के करीब हुई एक सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी श्रवण शर्मा उर्फ राकेश शर्मा नामक युवक की मौत हो गयी. बताया गया कि दुर्घटना के समय श्रवण उर्फ राकेश अपनी बाइक पर रांची से जमशेदपुर की ओर आ रहा था तभी हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के क्रॉस रोड नंबर 3 का निवासी श्रवण शर्मा उर्फ राकेश शर्मा शुक्रवार अपराह्न 3 बजे के करीब अपनी बाइक पर रांची से जमशेदपुर आ रहा था. इसी दौरान नामकुम के पास वह दुर्घटना ग्रस्त होकर बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया गया, किन्तु डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार श्रवण के पिता सत्येंद्र शर्मा गांव में रहते हैं, जबकि श्रवण का भरा-पूरा परिवार है. उधर श्रवण की दुर्घटना में मृत्यु की खबर मिलने से पूरे बागबेड़ा में शोक की लहर दौड़ गयी है. श्रवण के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



