जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट एवं एएमआरआइ के संयुक्त तत्वावधान में 5 फरवरी, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर महालक्ष्मी मंदिर ठाकुरबाड़ी में लगेगा. शिविर प्रातः 09. 30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगा.(नीचे भी पढ़े)
शिविर में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स आब्सटेट्रिक्स, गायनोकॉलोजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध रहेगी.इसकी जानकारी सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के अध्य्क्ष कमल अग्रवाल ने दी. साथ ही उन्होंने आम लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.




