जमशेदपुर: जाने माने समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. शशि भाई आडेसरा के पुण्यस्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति फरवरी माह के पहले नेत्र शिविर का आयोजन 670वें नेत्र ज्योति यज्ञ के रूप में आज यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शुभारंभ हुआ. नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा 190 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी तथा 37 नेत्र रोगियों में हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द पाया, जिनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)

आज नेत्र जांच के अवसर पर समाजसेवी व स्व. शशिकान्त आडेसरा की धर्मपत्नी चार्टर प्रेसिडेंट सुश्री पशम आडेसरा, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना रोटेरियन मोनीदीपा दंडोपात, प्रीति अहुजा, श्रीविद्या नारायण, सीमा झा उपस्थित थीं, जिनका स्वागत रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने किया. रेड क्रॉस कार्यकर्ता विक्की कुमार, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, चन्दन कुमार, हर्ष अग्रवाल ने जांच सत्र के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.(नीचे भी पढ़े)

रविवार 5 फरवरी को नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ बी पी सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. आनन्द सुश्रुत एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा.




