गाजिायबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित कोर्ट कैंपस में अचानक एक तेंदुआ के घुस आने से वहां भगदड़ मच गयी. बचने की आपाधापी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं, जिनमें एक महिला एवं एक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार को अचानक कहीं से एक तेंदुआ घुस आया. उसे देखते हुए कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गयी. लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिस दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गये. लोगों ने कोर्ट कैंपस में तेंदुए को देखा. तेंदुए को देखते ही वहां चीख-पुकार मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. उधर कोर्ट कैंपस में तेंदुए की खबर आग की तरह फैल गयी और जो जहां था वहीं अपने बचाव की कोशिस करने लगा. वकीलों ने अपने चैंबर बंद कर लिये. उधर अन्य अदालतों के दरवाजे भी बंद कर दिये गये एवं तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के कारण जख्मी लोगों में एक महिला, एक जूते पॉलिश करने वाला एवं एक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं.




