जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक -23 के विरोध में राज्य के व्यवसायियों ने आगामी 15 फरवरी से पूरे राज्य में खाद्यान्न, पशुधन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का आवक-जावक बंद करने का निर्णय लिया है. व्यापारियों ने विधेयक को काला कानून करार देते हुए उसे वापस लिये जाने तक व्यापार बंदी का ऐलान किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ पूरे राज्य के व्यवसायी एकजुट हो गये हैं. राज्य भर के व्यासायी संगठनों एवं चैंबर के पदाधिकारियों ने आज रांची में बैठक कर विधेयक के विरुद्ध अपनी रणनीति तैयार की. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सरकार को विधेयक वापस लेने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि इस दौरान विधेयक वापस नहीं लिये जाने की स्थिति में पूरे राज्य में खाद्यान्नय, पशुधन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का आवक-जावक अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में झारखंड सरकार द्वारा पारित विधेयक को जन विरोधी, किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी, राजस्व विरोधी, भ्रष्टाचार एवं महंगाई को बढ़ाने वाला, इंस्पेक्टर राज कायम करने वाला कानून बताते हुए इसके पूरे राज्य में विरोध का निर्णय लिया गया. व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इसके विरोध में मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन करने एवं शव यात्रा निकालने की घोषणा की. उन्होंने आगमी 15 फरवरी से पूरे राज्य में खाद्यान्न एवं अन्य संबंघित सभी वस्तुओं का अवाक जावक अनिशितकाल के लिए पूरी तरह बंद करने की घोषणा की. सभी व्यवसाइयों का कहना था कि झारखंड सरकार उनकी बातों एवं मांगों की अनदेखी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इस बैठक में कोल्हान से 110 से अधिक व्यापारी सम्मिलित हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर व्यापार मंडल, परसुडीह, चाकुलिया राइस मिल्स, जमशेदपुर फ्लोर मिल एसोसिएशन के लोग और साथ-साथ चक्रधरपुर, घाटशिला, मुसाबनी, सरायकेला के प्रमुख फ्लोर मिल्स ओनर, चावल मिल ओनर, खाद्यान व्यवसाय शामिल हुए. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्याक्ष (ट्रेड) नितेश धूत, सचिव (ट्रेड) अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, परसुडीह बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, पवन नरेड़ी, करण ओझा, विजय अग्रवाल, संजीव कुमार, संतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शंकरलाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद मित्तल, भीमसेन शर्मा, रामचंद्र जी, सर्बजीत गुप्ता, बंटी अग्रवाल, मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, मनोज आगीवाल, मनोज बागड़ी, किशनलाल जी, गणेश बोरा, अजय अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे.





