बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के चड़कमारा गांव में एमबीसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बाल्टा एंड बाल्टा फुटबॉल टीम और सिदु कान्हु फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता पर बाल्टा एंड बाल्टा टीम ने कब्जा जमा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेल से मानसिक और शारीरिक विकास के साथ साथ आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगा. मौके पर विजेता टीम को 8 हजार रूपए और उप विजेता टीम को 7 हजार रूपए देकर पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सचिव गुरुचरण मांडी, बापी साव, मुखिया तड़ित मुंडा, उप मुखिया अभिजीत जाना, पूर्व मुखिया राम हेम्ब्रम, कमेटी के भूपति बेरा, विकास पात्र, संदीप सोरेन, पाटमेंन सोरेन, सुकलाल मांडी, बिनोद सोरेन, रमेश बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



