
शार्प भारत डेस्क : कपल्स के लिए साल में 14 फरवरी का दिन यानी वैलेंटाइन डे बहुत मायने रखता है. इस दिन को लोग प्यार का त्योहार मनाकर सेलिब्रेट करते हैं. प्यार का ये त्योहार 7 फरवरी से शुरू होता है और 7 दिन तक चारों तरफ मोहब्बत की बयार बहती है. एक हफ्ते तक कपल्स पार्टनर को स्पेशल फील कराने, अपने प्यार का इजहार करने के लिए चाकलेट, टेडी, प्रॉमिस डे के तौर पर इन्हें सेलिब्रेट करते हैं. वैलेंटाइन डे का दिन अधिकतर कपल अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. ऐसे बनाएं आज के दिन को खास. (नीचे भी पढ़ें)
वैलेंटाइन डे बनेगा खास : आपको अपने पार्टनर के साथ घर पर ही इस खास दिन को मनाने का सोच रही हैं तो आप घर में खूबसूरत लैंप से भी कोने-कोने को जगमगा सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर घर पर ही खूबसूरत रोमांटिक डेकोरेशन के लिए लाइट या मोमबत्ती का इस्तेमाल करें.
लॉन्ग ड्राइव को बनाएं स्पेशल : आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकती हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं. इससे आपके रिश्ते की खूबसूरत यादें बनेंगी और आपको उनके साथ रहने का मौका भी मिलेगा. इससे साथ-साथ आपको और आपके पार्टनर को बहुत अच्छा भी फील होगा और आप उनसे अपने मन की बात कर पाएंगी.
ऐसे करें प्यार का इजहार : आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाना चाहिए इससे आप दोनों ही एक-साथ जगह को एक्सप्लोर कर पाएंगे. अगर आप पूरे वीक बिजी हैं और पार्टनर के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिल पाता है तो घर में चाय की चुस्की के साथ थोड़ी गपशप कर सकती हैं और अपने प्यार का इजहार उनसे कर सकती हैं.



