अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो स्थित झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में रुके थे. जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा, डीएफओ रजनीश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. उल्लेखनीय हो कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस अपने देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे. इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.



