अनिल कुमार/ बोकारो : जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो में आपसी विवाद में पड़ोसी के द्वारा कार में आग लगाये जाने का मामला सामने आया है. मामले में अरमान हुसैन ने माराफारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
थाने में दिये आवेदन के मुताबिक सहारा में जमा पैसे को लेकर पड़ोस के रहने वाले बुशरत जहां के परिवार वालों के साथ 6 फरवरी को विवाद हुआ था. इसके बाद मामले का सुलहनामा पंचायत के द्वारा करा दिया गया था. उसी दौरान घर के सामने कार नहीं खड़ी करने की धमकी भी दी गई थी. इसी विवाद में पड़ोसियों के द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी गई एवं गाड़ी को को भी नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.




