बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के पास गुरुवार की शाम एनएच पर हुई एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
बहरागोड़ा थानांतर्गत संतोष होटल के पास हुई बाइक दुर्घटना में भंडारसोल गांव निवासी बालेश्वर सोरेन एवं कान्हू मांडी घायल हो गए. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया. बालेश्वर सोरेन की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बारीपदा रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.




