जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्रियां वितरित की गयीं. झारखंड के पहले नोडल एजेंसी के रूप में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आज लगातार 7वें महीने में करीब सौ टीबी मरीजों को एक महीने का राशन पैकेट एवं विटामिन की खुराक प्रदान की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देने के लिए फरवरी एवं मार्च महीने के लिए निक्षय मित्र के रूप में छगनलाल दयालजी सन्स ने रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत हाथ बढ़ाया है. टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छगनलाल दयालजी सन्स से हार्दिक आडेसरा, नियमित सहयोगी मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर की अध्यक्ष वीणा अग्रवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष मंजू खण्डेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सुशीला खीरवाल, समाजसेवी पूरबी घोष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. रेड क्रॉस कार्यकर्ता नागराज, श्याम कुमार, राधेश्याम कुमार तथा आशीष कुमार तथा जिला टीबी उन्मूलन विभाग के सुजय प्रमाणिक, गंगाधर महतो ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग किया




