गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के पैरागुड़ी गांव में सोमवार शाम जादू खेल का आयोजन हुआ. इसमें पश्चिम बंगाल से आये जादूगर ने जादू के करतब दिखा कर लोगों का खूब मनोरंजन किया. आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जादू का खेल देखने पहुंचे. जादूगर ने दर्शकों के बीच ऐसे करतब दिखाये कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा. उन्होंने अपने जादू में बच्चों को भी शामिल किया. बच्चों ने जादूगर के करतब देखने के साथ-साथ खूब मस्ती की. जादूगर का खेल देख कर वहां मौजूद ग्रामीण अचंभित दिखे. वहीं बच्चों में काफी रोमांच नजर आया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने जादूगर द्वारा प्रस्तुति की भरपूर सराहना की. बता दें कि जादू के खेल का समापन कल होगा.



