अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चंदनकियारी-रघुनाथपुर रोड पर बिरखाव पुल के पास बाइक व 407 वैन में टक्कर हो जाने से बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को चंदनकियारी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के पंजावी धावड़ा के रहने वाले आंनद बाउरी अपने सहयोगी अनिल बाउरी के साथ मोहतोड काली मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान चंदनकियारी बिरखाव पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही 407 वैन की चपेट में आ गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गये. 407 वैन चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला, किन्तु बंगाल पुलिस ने सूचना देने पर भाग रहे 407 गाड़ी को पकड कर चंदनकियारी पुलिस को सौंप दिया. हालांकि गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया.



